Sunday, October 11, 2026
HomeHaryana15 से 27 अक्टूबर 2026 को खड्‌गा स्पोर्ट्स स्टेडियम अंबाला कैंट में...

15 से 27 अक्टूबर 2026 को खड्‌गा स्पोर्ट्स स्टेडियम अंबाला कैंट में होगी अग्निवीर पुरुष अभ्यर्थियों कि भर्ती


कुरुक्षेत्र, 4 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):  इंडियन आर्मी के प्रवक्ता ने कहा कि 15 से 27 अक्टूबर 2026 को खड़गा स्पोर्ट्स स्टेडियम अंबाला कैंट में अग्निवीर पुरुष अभ्यार्थी की भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण (फिजिकल एवं मेडिकल) का आयोजन किया जायेगा। इस भर्ती प्रक्रिया में अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकुला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं जो कि प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शोर्टलिस्ट हुए है।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, जारी कर दिए गये है। सभी उम्मीदवारो को सूचित किया जाता है की वे भारतीय सेना की वेबसाट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर अपनी लॉगिन आईडी से अपना एडमिट कार्ड चेक करे। एडमिट कार्ड डाऊनलोड करने के बाद उस में दिए गए निर्देशों का पालन करें। यदि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाऊनलोड करने में समस्या आती है तो वे अपने सेना भर्ती कार्यालय में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच में संपर्क कर सकते हैं ताकि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments