Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaराज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2026-27 के लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों के...

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2026-27 के लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 12 से 15 अक्टूबर तक होंगे

हरियाणा, 9 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा खेल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2026-27 के लिए सीनियर वर्ग में लड़के और लड़कियों की 30 खेलों/स्पर्धाओं के चयन ट्रायल विभिन्न जिलों में 12 से 15 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को निर्धारित स्थान पर सुबह 9 बजे पहुंचना सुनिश्चित करना होगा। सभी प्रतिभागियों के लिए अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना है। खेल विभाग की ओर से चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरी की जाएगी।

प्रवक्ता ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से अपील की कि वे इन चयन ट्रायल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments