पटियाला, 23 अक्टूबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पंजाब सरकार और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा ब्लॉक भुन्नरहेड़ी के कृषि अधिकारी मनदीप सिंह के नेतृत्व में गांव शेर माजरा में पराली जलाने से रोकने और फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन (सीआरएम योजना) के तहत किसानों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मधुबन थिएटर ग्रुप के प्रधान चंदन कुमार के नेतृत्व में “जाग बंदिया जाग” नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को पराली जलाने से पर्यावरण, मिट्टी की उपजाऊ शक्ति, मानव स्वास्थ्य और जीव-जंतुओं पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। कलाकारों ने प्रभावशाली अंदाज में किसानों को समझाया कि पराली को आग लगाने के बजाय खेत में ही मिट्टी में मिलाकर उसकी सेहत और उपजाऊ शक्ति में सुधार किया जा सकता है तथा पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सकता है।
किसानों को पराली प्रबंधन के लिए उपलब्ध कृषि मशीनरी, जैसे सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर और अन्य कृषि उपकरणों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही किसानों को संदेश दिया गया कि फसल अवशेषों को आग लगाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन करके मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को बनाए रखा जाए।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे पराली न जलाएं और अन्य किसानों को भी इसके प्रति जागरूक करें, ताकि स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ समाज और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा दिया जा सके।
इस अवसर पर कृषि विभाग के ब्लॉक भुन्नरहेड़ी के कर्मचारी शंटी (एटीएम), सतवीर कौर, गुरदीप सिंह तथा गांव के प्रमुख किसान भी मौजूद रहे।






