पटियाला, 28 अक्टूबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) ममता खुराना के कुशल नेतृत्व, उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के दिशा-निर्देशों तथा जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह और जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर के समन्वय से 70वीं पंजाब राज्य अंतर-जिला स्कूल खेलों के तहत अंडर-14 लड़के-लड़कियों की ताइक्वांडो तथा अंडर-17 लड़के-लड़कियों की कराटे प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्ले वेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटियाला में हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा, जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह, डॉ. राजदीप सिंह (चेयरमैन) और हरलीन कौर (डायरेक्टर) विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और उनका उत्साहवर्धन किया।
यह टूर्नामेंट 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान प्ले वेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने शानदार गिद्धा प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह ने किया।
इस अवसर पर ऑब्जर्वर निखिल हंस, ऑब्जर्वर राजेश शर्मा, प्रिंसिपल रक्षा वर्मा, चरणजीत सिंह (रेफरी), शशि मान, बलविंदर सिंह जस्सल, राजेश कुमार, डॉ. आसा सिंह, बिपन चंद, रेनू कौशल, जाहिदा कुरैशी, बेअंत कौर, राकेश कुमार, सतविंदर सिंह, सुरिंदर पाल सिंह (एसपी), पवन सिंगला, हरजीत सिंह सहित विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी और ड्यूटी स्टाफ उपस्थित रहे।






