पटियाला, 30 अक्टूबर 2026 (छत्रपाल सिंह): पिछले कई दशकों से पटियाला में समाज सेवा में बड़े स्तर पर योगदान दे रही शीला अलीपुरिया चैरिटेबल सोसायटी का संदेश कि हर व्यक्ति अपने जीवन में एक जरूरतमंद बच्चे को पूरी तरह मुफ्त शिक्षा दे, पूरी दुनिया में पहुंचाने के लिए पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर राजीव कौशल साइकिल पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक मार्च करेंगे और जगह-जगह रुककर यह संदेश पूरी दुनिया को देंगे।
शीला अलीपुरिया एजुकेशन सोसायटी के मुख्य सेवादार, प्रसिद्ध समाजसेवी वरिष्ठ सीए अजय अलीपुरिया और उनकी पूरी टीम लंबे समय से लगभग 50 बच्चों को सीए की हायर एजुकेशन पूरी तरह मुफ्त दिलवा रही है। हर साल यह सोसायटी सरकारी स्कूलों में से होनहार और जरूरतमंद बच्चों को गोद लेती है और उन्हें पूरी कंप्लीट तथा हायर एजुकेशन मुफ्त दिलवाती है। सोसायटी का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा के साथ-साथ यह है कि दुनिया में हर व्यक्ति अपनी जिंदगी में कम से कम एक जरूरतमंद बच्चे को मुफ्त में गोद लेकर हायर एजुकेशन दे। अब सोसायटी ने इस संदेश को पूरी दुनिया में पहुंचाने के लिए प्रसिद्ध समाजसेवी राजीव कौशल को कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल पर मार्च करवाकर यह संदेश जगह-जगह पहुंचाने का सराहनीय फैसला किया है, जिसे बाकायदा एक समारोह के दौरान नगर निगम पटियाला की कमिश्नर मैडम पूजा स्याल ग्रेवाल ने रवाना किया है।
इस मौके पर बातचीत करते हुए अजय अलीपुरिया ने कहा कि हमारी सोसायटी ने बहुत सारे बच्चों को मुफ्त हायर एजुकेशन दी है और दे रही है। इसका संदेश है कि हर व्यक्ति अपने जीवन में एक जरूरतमंद बच्चे को पूरी तरह मुफ्त कंप्लीट हायर एजुकेशन दे। उन्होंने कहा कि हम यह समाज सेवा लगातार जारी रखेंगे। इस मौके पर विशेष तौर पर केके पैथे, पूर्व सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस, प्रसिद्ध उद्योगपति नरेश गुप्ता, डॉ. भगवंत सिंह, संजय सिंगला प्रसिद्ध समाजसेवी, अमरीश बंसल पटियाला स्टील, सतपाल गोयल, जतिंदर गोयल सेवानिवृत्त डायरेक्टर, नरेश सेतिया, डॉ. बृजेश मोदी, गितेश एमडी जीके इंस्टीट्यूट, कुणाल कुमार प्रसिद्ध रियल एस्टेट कारोबारी, प्रदीप गोयल सेवानिवृत्त आईआरएस, दीपांशु सिंगला और विशेष तौर पर वरिष्ठ सीए अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद थे।






