Friday, November 6, 2026
HomeNationalहैदराबाद एयरपोर्ट पर खराब मौसम का असर, इंडिगो ने यात्रियों के लिए...

हैदराबाद एयरपोर्ट पर खराब मौसम का असर, इंडिगो ने यात्रियों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

हैदराबाद, 06 नवंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग):  तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह कम दृश्यता और खराब मौसम के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। इसको देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर उन्हें एयरपोर्ट रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जांचने की सलाह दी है।

एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों से कहा गया है कि वे इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर उड़ान से जुड़ी ताजा जानकारी देखने के बाद ही एयरपोर्ट के लिए निकलें।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हैदराबाद में बादल छाए रहने के साथ बारिश, गरज-चमक और धूल भरी आंधी की संभावना है। आने वाले दिनों में धुंध और कम दृश्यता के कारण हवाई यातायात पर असर पड़ सकता है।

इससे पहले चक्रवाती तूफान ‘मुरासू’ के खतरे को देखते हुए विजयवाड़ा एयरपोर्ट से संचालित आठ उड़ानें रद्द की गई थीं। इनमें सात घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान शामिल थी। उड़ानें रद्द होने से दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कडप्पा और सिंगापुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

यात्रियों के लिए सलाह: एयरपोर्ट जाने से पहले संबंधित एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर जांचें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments