Friday, November 6, 2026
HomePatialaएस.डी.एम. पटियाला ने सरपंचों और नंबरदारों के साथ पराली प्रबंधन को लेकर...

एस.डी.एम. पटियाला ने सरपंचों और नंबरदारों के साथ पराली प्रबंधन को लेकर की बैठक

पटियाला, 6 नवंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग) : डिप्टी कमिश्नर पटियाला डॉ. हिमांशु अग्रवाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार एसडीएम पटियाला गुरदेव सिंह धम्म ने जिला पटियाला के सरपंचों और नंबरदारों के साथ पराली प्रबंधन को लेकर बैठक की। उन्होंने बैठक में उपस्थित सरपंचों और नंबरदारों से अपील की कि वे अपने गांवों में किसानों को पराली जलाने की घटनाओं को कम करने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि खेतों में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ रेड एंट्री, एफआईआर और नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने बताया कि किसान सुपर एसएमएस प्रणाली से लैस कंबाइन हार्वेस्टर से धान की कटाई करें और पराली को खेतों में मिलाकर मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ाएं। एसडीएम पटियाला ने बताया कि प्रत्येक गांव के लिए नोडल अधिकारियों के साथ क्लस्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो गांवों के खेतों में आग लगने की घटनाओं पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। उन्होंने किसानों को पराली को खेतों में मिलाने और उसकी गांठें बनाकर औद्योगिक इकाइयों को भेजने के लिए कृषि विभाग द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध करवाई गई सीआरएम मशीनरी का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि किसान कृषि विभाग और सहकारी समितियों से संपर्क कर मशीनों की मांग कर सकते हैं, ताकि पराली जलाने की घटनाओं को कम करके पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments