Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaडीएलएसए द्वारा 21 नवंबर को विशेष लोक अदालत का किया जाएगा आयोजन

डीएलएसए द्वारा 21 नवंबर को विशेष लोक अदालत का किया जाएगा आयोजन

Special Lok Adalat on November 21 in Kurukshetra to Resolve Pending Cheque Bounce Cases

कुरुक्षेत्र, 12 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के नेतृत्व में 21 नवंबर 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष लोक अदालत कुरुक्षेत्र के जिला न्यायालय परिसर तथा उपमंडल स्तर पर शाहाबाद और पिहोवा की अदालतों में लगाई जाएगी। इस लोक अदालत में मुख्य रूप से परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act), 1881 की धारा 138 के तहत लंबित चेक बाउंस के मामलों का आपसी समझौते और सौहार्दपूर्ण माहौल में निपटारा किया जाएगा। सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य पक्षकारों को शीघ्र, सरल और आसानी से न्याय उपलब्ध करवाना है। उन्होंने संबंधित पक्षकारों, वकीलों और बैंक प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं और आपसी सहमति से अपने मामलों का निपटारा करवाकर समय और धन की बचत करें। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निपटारा होने से दोनों पक्षों के बीच आपसी सद्भाव और सौहार्द बना रहता है। लोक अदालत के फैसले के खिलाफ सामान्यतः अपील करने का प्रावधान नहीं होता और नियमानुसार न्यायालय शुल्क भी वापस कर दिया जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुरुक्षेत्र की ओर से सभी संबंधित पक्षों से विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सहयोग देने की अपील की गई है। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 01744-220216 या राष्ट्रीय विधिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments