Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaसमाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर लागू...

समाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर लागू करने का एक प्रभावी माध्यम: आशीष कुमार

Ashish Kumar Directs Officials to Ensure Timely Grievance Redressal at Samadhan Camps

कुरुक्षेत्र, 12 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा): नगराधीश आशीष कुमार ने कहा कि समाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर लागू करने का एक प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटारा सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निपटारे से संबंधित गुणवत्तापूर्ण एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) पोर्टल पर अपलोड की जाए, ताकि उसी शिकायत को दोबारा खोलने की आवश्यकता न पड़े। जिन शिकायतों का निपटारा संभव नहीं है, उन्हें रद्द की गई शिकायतों की श्रेणी में दर्ज किया जाए। नगराधीश आशीष कुमार वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आम लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इससे पहले उन्होंने सीआरआईडी (CRID) और अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को निपटारे के लिए संबंधित विभागों के पास भेजा।

उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें। इन शिविरों में मिलने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके साथ ही प्रत्येक प्राप्त शिकायत को पोर्टल पर अपलोड करना भी सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के पास शिकायतें लंबित हैं, उनका जल्द से जल्द निपटारा करके आम जनता को राहत प्रदान की जाए। समाधान शिविर जनसेवा का एक सशक्त माध्यम हैं। इनका मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं से जुड़ी बाधाओं को दूर करना और लोगों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान करना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन और अन्य संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments