Wednesday, September 2, 2026
HomeNationalयूक्रेन-पोलैंड जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर

यूक्रेन-पोलैंड जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर

नई दिल्ली, 02 सितंबर, 2026 (हर्षलीन सिंह): विदेश मंत्री एस. जयशंकर 3 से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच जयशंकर का यूक्रेन दौरा अहम माना जा रहा है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यात्रा के दौरान जयशंकर यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा और पोलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

बैठकों में दोनों देशों के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने के अलावा क्षेत्रीय हालात और साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत के द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments