Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaसिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में निवेश का न्योता

सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में निवेश का न्योता

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा- औद्योगिक विकास और निवेश के लिए हरियाणा में अपार संभावनाएं

हरियाणा/सिंगापुर, 5 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अपने सिंगापुर दौरे के दौरान ‘सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन’ द्वारा निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और सिंगापुर में भारत के राजदूत डॉ. शिल्पक अंबुले भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सिंगापुर के प्रमुख उद्योगपतियों और विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उच्चस्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत और सिंगापुर के बीच आपसी सहयोग एवं समन्वय को और मजबूत करना तथा दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना था।

मुख्यमंत्री ने सिंगापुर के उद्योग जगत को हरियाणा में निवेश के अवसरों से कराया अवगत

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम के दौरान हरियाणा की निवेश अनुकूल नीतियों, औद्योगिक क्षमता, बुनियादी ढांचे के विकास और निवेशकों को उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सिंगापुर के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे हरियाणा में उपलब्ध निवेश के अवसरों का लाभ उठाएं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भी अपने राज्य में निवेश की संभावनाओं को रेखांकित किया। वहीं, सिंगापुर में भारत के राजदूत डॉ. शिल्पक अंबुले ने दोनों देशों के बीच आर्थिक और कूटनीतिक संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान विनिर्माण, प्रौद्योगिकी, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों एवं कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

भारत-सिंगापुर आर्थिक सहयोग को नई दिशा देने पर जोर

यह कार्यक्रम आर्थिक कूटनीति के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण रहा, जिसमें भारत के दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी रही। इस दौरान सिंगापुर के कारोबारी समुदाय के साथ भारत और सिंगापुर के बीच व्यापार एवं निवेश सहयोग को और मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उम्मीद जताई कि इस तरह के संवाद से आपसी सहयोग को नई दिशा मिलेगी और दोनों देशों के बीच निवेश, व्यापार तथा तकनीकी सहयोग के नए अवसर पैदा होंगे।

कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं व्यापार मंत्री श्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, उद्योग एवं व्यापार विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, उद्योग एवं व्यापार विभाग के महानिदेशक श्री यश गर्ग, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया, एचएसआईआईडीसी के निदेशक श्री विनय प्रताप सिंह, एचएसआईआईडीसी के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक श्री अनिरुद्ध यादव और सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के चेयरमैन श्री प्रसून मुखर्जी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments