भगवान वाल्मीकि जयंती पर दर्शन सिंह लुबाना और बाबू राम ने दी शुभकामनाएं, शिक्षाओं पर चलने की अपील
पटियाला, 26 अक्टूबर 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): नगर निगम पटियाला की स्वीपर यूनियन की ओर से सृष्टिकर्ता एवं करुणा सागर भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस पर समस्त संगतों को शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर यूनियन के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह लुबाना और नगर निगम पटियाला के अध्यक्ष बाबू राम (बब्बू) ने भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस की बधाई देते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं समाज को सत्य, दया, समानता और मानवता की सेवा का मार्ग दिखाती हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि महाराज जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाना तथा समाज में आपसी भाईचारे, सद्भावना और सम्मान की भावना को मजबूत करना सभी का साझा कर्तव्य है। उन्होंने संगतों से अपील की कि इस पावन अवसर पर भगवान वाल्मीकि महाराज जी के बताए मार्ग पर चलने और समाज की भलाई के लिए योगदान देने का संकल्प लें।






