Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

हरियाणा, 6 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा)- हरियाणा सरकार की ‘हरियाणा उदय मुहिम’ के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग और आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ (नारनौल) द्वारा ‘राज्य स्तरीय हाफ मैराथन 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।

इस विशेष आयोजन को लेकर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रदेश के युवाओं, खिलाड़ियों और सभी नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक मैराथन दौड़ नहीं है, बल्कि युवाओं को नशे की गंभीर समस्या से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने वाली एक महाअभियान है।

यह राज्य स्तरीय हाफ मैराथन 9 अगस्त, 2026 (रविवार) को सुबह 07:00 बजे आयोजित की जाएगी। इस बार दौड़ की शुरुआत के लिए नूनी शेखपुरा – सेक्टर मोड़ (नारनौल-महेंद्रगढ़ रोड) को नया स्टार्टिंग प्वाइंट बनाया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शामिल होंगे और हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए इस मैराथन की विशेष थीम ‘हर घर तिरंगा’ रखी गई है।

प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आकर्षक नकद पुरस्कार और सम्मान की व्यवस्था की गई है। इसमें 10 किलोमीटर दौड़ की महिला और पुरुष दोनों श्रेणियों के लिए प्रथम पुरस्कार 1,00,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 25,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा, सभी आयु वर्ग के लिए आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ में भाग लेने वाले शीर्ष 3 विजेताओं को मुख्यमंत्री जी द्वारा ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि प्रत्येक प्रतिभागी को उनके उत्साहवर्धन के लिए विशेष पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सभी नागरिकों और स्वयंसेवी संस्थाओं से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है। इच्छुक प्रतिभागी दिए गए आधिकारिक वेब पोर्टल के माध्यम से अपनी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments