Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaशांति निकेतन स्कूल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता...

शांति निकेतन स्कूल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसः रणसिंह रेपस्वाल

फतेहाबाद, 14 अगस्त 2026 (संजीव शर्मा) शांति निकेतन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढिंगसरा के प्रधानाचार्य श्री रणसिंह जी रेपस्वाल व डायरेक्टर श्री विजय सिंह बाघेला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज स्कूल प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षाेल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। स्कूल प्रांगण में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उन्हाोने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह विद्यार्थियों के लिए देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया। समारोह के दौरान स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों व शिक्षकों ने देशभक्ति गीतों, कविताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। नन्हे विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उन्होने बताया कि बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के प्रति प्रेम, सम्मान और समर्पण की भावना को खूबसूरती से प्रस्तुत किया, जिस पर कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
समारोह के दौरान प्रधानाचार्य रणसिंह जी रेपस्वाल एवं डायरेक्टर विजय सिंह बाघेला ने आज के समय में युवाओं के लिए वास्तविक आजादी खुद को नशे से दूर रखने और अपने आस-पास एक सभ्य समाज का निर्माण करने को बताया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और उनमें राष्ट्रभक्ति तथा अच्छे संस्कारों का विकास करना ही विद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी है। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने पूरे स्कूल परिवार में उत्साह, एकता और देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments