Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaहरियाणा और पंजाब के राज्यपालों समेत केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह...

हरियाणा और पंजाब के राज्यपालों समेत केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार मुलाकात

हरियाणा , 14 अगस्त2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज संत कबीर कुटीर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय शिक्षा एवं खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों राज्यपालों और केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान हरियाणा के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में विचार-विमर्श किया गया। हरियाणा सरकार जनहित और प्रदेश के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार के सहयोग से नई योजनाओं और परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments