फतेहाबाद,14 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा) गुरुग्राम में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में फतेहाबाद जिले से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले तथा विस्थापन का दंश झेलने वाले लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिले से करीब 15 बसों और 100 से अधिक निजी वाहनों में सवार होकर कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आमजन गुरुग्राम पहुंचे। कार्यक्रम को लेकर जिलेभर में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

रतिया से अरोड़वंश सभा के प्रधान राजपाल ग्रोवर, पंजाबी सभा के प्रधान सतीश हांडा तथा पंचनद सभा के रोहित चुघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग गुरुग्राम पहुंचे। वहीं फतेहाबाद से अरोड़वंश सभा के प्रधान आजाद सचदेवा, पंजाबी समाज के प्रमुख नेता काका चौधरी तथा पंचनद सभा से किशोरी लाल नारंग के नेतृत्व में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम में एमएम कॉलेज से भी युवाओं, विशेषकर नई पीढ़ी के विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। एमएम कॉलेज के प्रधान राजीव बतरा एवं अशोक तनेजा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम में शामिल हुए। युवाओं ने विभाजन के इतिहास और उस दौर में देशवासियों द्वारा झेली गई पीड़ा को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस केवल इतिहास को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उस दौर की सच्चाई से अवगत कराने का माध्यम है। विभाजन के समय लाखों लोगों ने अपना घर-बार, जमीन और संपत्ति छोड़कर कठिन परिस्थितियों में जीवन की नई शुरुआत की। उन सभी के संघर्ष और बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता।
प्रदेश टोली सदस्य भारतभूषण मिढ़ा ने कहा कि इतिहास की त्रासदी से सीख लेकर समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना आज की आवश्यकता है। नई पीढ़ी को देश के इतिहास और विभाजन की पीड़ा के बारे में जानकारी होना जरूरी है।
जिला संयोजक कंवल चौधरी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं, युवाओं और आमजन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद जिले से इतनी बड़ी संख्या में लोगों का गुरुग्राम पहुंचना विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के प्रति लोगों की भावनात्मक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करना ही इस दिवस की सच्ची भावना है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, सीताराम पूनिया, मनदीप योगी, संदीप जिनागल, जसवंत माचरा, किरण शर्मा, इंद्र गावड़ी, मनोज नारंग, हरदीप, विजय जांगड़ा, अजय बरसीन, संजय शर्मा, सुरेंद्र मोचीवाली, अजय ढाका, विकास बैनीवाल, अमृतपाल खुम्बर, मोहन सैनी, सुनील गोदारा, राजकुमार मेहता, संदीप तनेजा, हरि हड़ोली, विनोद खिचड़, विकास कामरा, अशोक गर्ग आशु, विज्ञान सागर बाघला, रोहित चुघ, सतीश हांडा सहित अनेक युवा नेता व कार्यकर्ता गुरुग्राम पंहुचे।






